न्यूनतम आय योजना चुनावी वादा तो नहीं!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

राहुल गांधी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक गरीबी उन्मूलन योजना का एलान किया गया, जिसके तहत बताया गया कि अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतती है, तो 12 हजार रुपये से नीचे मासिक आय वाले परिवारों को 72,000 रुपये प्रतिवर्ष दिया जायेगा. परंतु एक बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वादा भी चुनावी वादा […]
विज्ञापन
राहुल गांधी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक गरीबी उन्मूलन योजना का एलान किया गया, जिसके तहत बताया गया कि अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतती है, तो 12 हजार रुपये से नीचे मासिक आय वाले परिवारों को 72,000 रुपये प्रतिवर्ष दिया जायेगा. परंतु एक बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वादा भी चुनावी वादा तो बनकर नहीं रह जायेगा क्योंकि ऐसा लग रहा है जैसे बिना कोई ढांचा के इस योजना को बस चुनाव जीतने के लिए लाया गया है.
न्यूनतम आय गारंटी वाली यह स्कीम तो सही है, परंतु इसे देश के बजट को ध्यान में रखकर ढांचागत तरीके से लाने की जरूरत है, तभी यह सही होगा, अन्यथा यह भी बस एक चुनावी वायदे की तरह रह जायेगा है. कांग्रेस को ऐसी योजना पर विचार करनी चाहिए जिससे भविष्य में देश पर आर्थिक दबाव भी न आये और योजनाएं भी सुचारु रूप से लागू हो सके.
शुभम गुप्ता, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










