चुनाव में सामान्य कर्मियों के लगने से काम होते हैं बाधित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 6:26 AM

विज्ञापन

चुनाव में कर्मचारियों के लगाये जाने के कारण सामान्य कार्य भी प्रभावित होते हैं. चुनाव आयोग भारत की संवैधानिक संस्था है. वह भले ही चुनाव करवाता है, लेकिन इसमें सहयोग, सहायता और कार्यान्वयन के लिए प्रशासनिक विभागों के सामान्य कर्मचारी, सामान्य पुलिस ही काम में लाये जाते हैं. जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते […]

विज्ञापन

चुनाव में कर्मचारियों के लगाये जाने के कारण सामान्य कार्य भी प्रभावित होते हैं. चुनाव आयोग भारत की संवैधानिक संस्था है. वह भले ही चुनाव करवाता है, लेकिन इसमें सहयोग, सहायता और कार्यान्वयन के लिए प्रशासनिक विभागों के सामान्य कर्मचारी, सामान्य पुलिस ही काम में लाये जाते हैं.

जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए सामान्य परिस्थितियों में ही सही लोकसभा का कार्यकाल छह माह बढ़ाकर एवं शेष वैसे विधानसभा जहां-जहां 2020 में चुनाव होना है, वहां के विधानसभा को छह माह पूर्व ही विघटित कर एक साथ चुनाव करवाना चाहिए. ऐसा करना सैद्धांतिक, व्यावहारिक व संवैधानिक हर दृष्टि से सही होगा.

नेहा कुमारी, भोरे (गोपालगंज)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola