मौसम: कहां होगी बारिश और कहां का बढ़ेगा टेंपरेचर? आ गया IMD का अलर्ट

मौसम की जानकारी (File Photo)
Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में 31 मई को बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश से अधिकांश क्षेत्रों में तापमान कम रहा. मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि देश में लू का प्रकोप फिलहाल थम गया है. जानें आगे कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उत्तराखंड में 1 जून के अलावा 5-6 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. इन दिनों राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पंजाब में 1 से 5 जून तक, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 1 जून को जबकि राजस्थान में अगले सात दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.
पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 2 से 4 जून के दौरान मौसम के सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 1 से 4 जून के दौरान कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
तमिलनाडु के अलावा यहां होगी बारिश
1 से 4 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसी तरह 1 से 2 जून के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में, 1 से 6 जून तक तेलंगाना में, 1 से 4 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में जबकि 1 जून को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.
पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज हवा और हल्की बारिश की वजह से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
तापमान में भारी गिरावट के कारण रविवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से अधिक ठंडा रहा. आईएमडी ने सोमवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसके तहत आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि, वर्तमान बारिश की गतिविधि के कमजोर पड़ने और क्षेत्र से आगे निकल जाने के कारण 1 जून से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. स्काईमेट वेदर के महेश पालावत ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में दिल्ली में लू चलने की कोई संभावना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










