हर वर्ष हो जेपीएससी की परीक्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश के गठन को अब 18 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन जेपीएससी की अब तक मात्र पांच परीक्षाएं आयोजित हुई हैं. हालांकि इन परीक्षाओं के परिणाम भी बेदाग नहीं रहे. जेपीएससी के आला अधिकारियों को अपने सगे-संबंधियों को अनुचित तरीके से बहाली करवाने के कारण जेल की हवा खानी पड़ी. यदि परीक्षा आयोजित […]
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश के गठन को अब 18 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन जेपीएससी की अब तक मात्र पांच परीक्षाएं आयोजित हुई हैं. हालांकि इन परीक्षाओं के परिणाम भी बेदाग नहीं रहे. जेपीएससी के आला अधिकारियों को अपने सगे-संबंधियों को अनुचित तरीके से बहाली करवाने के कारण जेल की हवा खानी पड़ी.
यदि परीक्षा आयोजित करने वाली सबसे बड़ी एजेंसी में ही भ्रष्टाचार का बोलबाला रहेगा, तो यहां के मेधावी छात्रों का भविष्य गर्त में जाना तय है. एक तो यहां नियमित रूप से प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित नहीं होतीं और जो होती हैं, वे भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं.
राज्य सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और नियमित रूप से परीक्षाएं आयोजित करने की व्यवस्था बहाल करनी चाहिए, जिससे यहां के युवा राज्य की प्रगति में योगदान कर सकें.
अली रजा अंसारी, कैरो, लोहरदगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










