उपेक्षित साहित्यकारों को मोदी से आस

Published at :29 May 2014 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
उपेक्षित साहित्यकारों को मोदी से आस

मोदी जी, आप को प्रधानमंत्री के रूप में कोटि-कोटि नमन और बधाई. देश के लिए आपके समर्पण और निष्ठा को भी नमन. आपने अपने करीब साल भर के भाषणों में लगभग हर समस्या के समाधान की बातें कीं. मैं आपका ध्यान हमारे साहित्यकारों की ओर दिलाना चाहूंगा. इन्हें सम्मान बहुत देर से मिलता है, इसलिए […]

विज्ञापन

मोदी जी, आप को प्रधानमंत्री के रूप में कोटि-कोटि नमन और बधाई. देश के लिए आपके समर्पण और निष्ठा को भी नमन. आपने अपने करीब साल भर के भाषणों में लगभग हर समस्या के समाधान की बातें कीं.

मैं आपका ध्यान हमारे साहित्यकारों की ओर दिलाना चाहूंगा. इन्हें सम्मान बहुत देर से मिलता है, इसलिए युवा साहित्यकार लेखन की प्रतिभा रहते हुए भी लेखन की ओर अग्रसर नहीं हो पा रहे हैं. रोजी-रोटी की समस्या में कई रचनाकार दब कर रह जाते हैं. कोई भी लेखन को लेकर अपने जीवन में संपूर्ण रूप से अग्रसर नहीं होना चाहता.

बड़े से बड़ा लेखक भी सम्मान पाते-पाते अपनी जिंदगी के आकखरी मोड़ तक चला आता है. श्रीलाल शुक्ल जी को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार उस वक्त मिलता है जब वे मरणासन्न थे. अत: आपसे आग्रह है कि साहित्यकारों पर भी नजर-ए-इनायत करें.

सत्य प्रकाश भारतीय, कोलकाता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola