मोदी का पीएम बनना दुर्भाग्यपूर्ण

Published at :13 May 2014 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी का पीएम बनना दुर्भाग्यपूर्ण

पिछले एक साल से इस देश की जनता को मोदी के नाम से भ्रमित किया जा रहा है. मीडिया और भाजपा ने नरेंद्र मोदी को कुछ इस तरह से प्रोजेक्ट किया है, जिससे देश कि जनता धोखे में फंस चुकी है. वह सही उम्मीदवार नहीं चुन पा रही. चुनाव के दौरान इस देश में यही […]

विज्ञापन

पिछले एक साल से इस देश की जनता को मोदी के नाम से भ्रमित किया जा रहा है. मीडिया और भाजपा ने नरेंद्र मोदी को कुछ इस तरह से प्रोजेक्ट किया है, जिससे देश कि जनता धोखे में फंस चुकी है. वह सही उम्मीदवार नहीं चुन पा रही. चुनाव के दौरान इस देश में यही चलता आ रहा है. हर पांच साल पर ये भाजपा और कांग्रेस अपना चेहरा बदल कर जनता के पास आ रहे हैं और जनता उनके जाल में फंस रही है. अब वक्त है देश को इन दोनों दलों से मुक्त कराने का. देश में सही परिवर्तन लाने का.

भाजपा कभी भी कांग्रेस का विकल्प नहीं हो सकती. शायद इसलिए फिर से देश में तीसरे मोर्चे कि कवायद शुरू हो गयी है ओर यह होना भी चाहिए. इस बार फिर से सीपीएम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. वाम यह दावा कर रहा है कि इस बार तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी. अब यह तो 16 मई को साफ हो जायेगा कि अगली सरकार किसकी बनेगी.

सौरभ, गोमो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola