रामराज्य पर अनावश्यक विवाद

Published at :10 May 2014 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
रामराज्य पर अनावश्यक विवाद

प्रभात खबर के 8 मई 2014 के अंक में प्रकाशित शीतला सिंह के लेख ‘आखिर रामराज्य का नारा किया बुलंद’ पढ़ने से लगता है कि कुछ लोग अपनी बुद्धि का उपयोग अकारण विवाद खड़ा करने में कर रहे हैं. मोदी से खीज, नाराजगी और नफरत की भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए उन्होंने जो आधार […]

विज्ञापन

प्रभात खबर के 8 मई 2014 के अंक में प्रकाशित शीतला सिंह के लेख ‘आखिर रामराज्य का नारा किया बुलंद’ पढ़ने से लगता है कि कुछ लोग अपनी बुद्धि का उपयोग अकारण विवाद खड़ा करने में कर रहे हैं. मोदी से खीज, नाराजगी और नफरत की भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए उन्होंने जो आधार चुना है वह निश्चित रूप से चर्चा का विषय है.

उन्होंने रामराज्य की परिकल्पना को ही निंदा और विवाद का मुद्दा बनाने का प्रयास किया है. गांधीजी से लेकर अनेक राष्ट्रनायकों ने भिन्न-भिन्न मंचों से बारंबार ‘रामराज्य’ शब्द का प्रयोग किया है और वास्तव में कालक्रम में ‘रामराज्य’ आदर्श शासकीय व्यवस्था का पर्याय बन चुका है. वस्तुत: भाषा विज्ञान के प्राथमिक पाठ में ही बताया जाता है कि प्रयोग के कारण शब्दों के अर्थ बनते-बिगड़ते हैं. शीतला भाई जैसे वरिष्ठ पत्रकार को यह भली भांति ज्ञात होना चाहिए.

डॉ एसएस प्रसाद, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola