ऐसा मजबूर प्रधानमंत्री किस काम का!

Published at :06 May 2014 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसा मजबूर प्रधानमंत्री किस काम का!

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर- द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ के आने के पहले से ही पूरा देश यह महसूस करता आ रहा है कि सत्ता का केंद्र प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि दस जनपथ है. इस पुस्तक ने इस धारणा को मजबूती प्रदान करने […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर- द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ के आने के पहले से ही पूरा देश यह महसूस करता आ रहा है कि सत्ता का केंद्र प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि दस जनपथ है. इस पुस्तक ने इस धारणा को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है.

निस्संदेह, प्रधानमंत्री पद की गरिमा को चोट पहुंची है. ऐसी शिष्टता व विद्वता किस काम की कि पद की चाह में हम अपना स्वाभिमान तहस-नहस कर दें. संजय बारू और पीसी पारेख की पुस्तकों के सामने आने के बाद पूरा देश ‘मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत’ प्रधानमंत्री चाह रहा है. चुनावी सर्वेक्षणों से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस भारतीय राजनीति के हाशिये पर चली जायेगी, लेकिन आनेवाली नयी पार्टी को भी जनता का दिल जीतना होगा, तभी वो टिक पायेगी.

राजा वर्मा, टाटीसिलवे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola