Chaibasa: बकरीद को लेकर नोवामुंडी में पुलिस का सख्त पहरा, फ्लैग मार्च से हुड़दंगियों को कड़ा संदेश
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 27 May 2026 7:22 PM
फ्लैग मार्च करती पुलिस
Chaibasa: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नोवामुंडी में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
सुबोध मिश्रा
Chaibasa: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नोवामुंडी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च नोवामुंडी थाना परिसर से शुरू होकर जामा मस्जिद परिसर, रेल फाटक, नोवामुंडी बाजार, पेट्रोल पंप, स्टेशन रोड, बाजार चौक होते हुए डीवीसी चौक तक पहुंचा. इस दौरान पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की.
अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
फ्लैग मार्च में सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी, सब-इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, राजीव रंजन समेत जिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे. सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना है. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस की आम लोगों से अपील
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार का दुष्प्रचार या भ्रामक सूचना फैलने न पाए. जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी की छोटी मस्जिद में सुबह 6:45 बजे, डीपीएस मस्जिद में सुबह 7:00 बजे और नोवामुंडी ईदगाह में सुबह 7:30 बजे बकरीद की नमाज अता की जाएगी.
पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें…
झींकपानी एसीसी प्लांट को बचाने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता 31 को
सिंगपोखरिया-झींकपानी मार्ग पर गलत पार्किंग करने वाले 30 वाहनों पर जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










