Chakradharpur News : जून में हावड़ा-मुंबई रूट की 50 ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर होगा मुश्किल
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 May 2026 7:32 PM
विज्ञापन
बिलासपुर रेल मंडल में होगा एनआइ वर्क, 6 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी व 2 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में 7 से 18 जून तक ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा. बिलासपुर-चांपा तीसरी व चौथी रेल लाइन में चांपा से जांजगीर नैला तक ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन को जोड़ने का काम पूरा किया जाना है. इस एनआइ कार्य के कारण हावड़ा-मुंबई रूट की 50 ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेनों के रद्द होने से जून महीने में कुल 12 दिनों तक चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए सफर बेहद मुश्किल होने वाला है. इसके अतिरिक्त 6 ट्रेनें झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर परिवर्तित मार्ग से चलाई जायेगी, जबकि 2 ट्रेनें बिलासपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होंगी. वहीं, 2 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें रीशिड्यूल होकर चलेंगी.इन तिथियों में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 7 से 18 जून तक18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 8 से 19 जून तक18109 टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस 8 से 19 जून तक18110 इटवारी – टाटानगर एक्सप्रेस 8 से 19 जून तक13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 12 से 16 जून तक13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 10 से 14 जून तक12833 अहमदाबाद-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक12834 हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक12870 हावड़ा – मुंबई साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस 12 जून12869 मुंबई – हावड़ा साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस 14 जून22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 10 व 14 जून को22846 हटिया-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 व 15 जून को12905 पोरबंदर – शालीमार एक्सप्रेस 10 व 11 जून को12906 शालीमार-पोरबंदर एसएफ एक्सप्रेस 12 व 13 जून को22905 ओखा-शालीमार साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस 14 जून22906 शालीमार-ओखा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून22512 कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस 13 जून22511 एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस 16 जून20972 शालीमार – उदयपुर सिटी एसएफ एक्सप्रेस 14 जून20971 उदयपुर सिटी – शालीमार एसएफ एक्सप्रेस 13 जून22358 गया – मुंबई एलटीटी एसएफ एक्सप्रेस 10 जून22357 मुंबई एलटीटी – गया एसएफ एक्सप्रेस 12 जून17321 वास्को-दा-गामा – जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जून17322 जसीडीह – वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस 15 जून17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 11 जून17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 14 जून17007 चार्लापल्ली – दरभंगा जंक्शन एक्सप्रेस 9 व 13 जून17008 दरभंगा-चारलापल्ली एक्सप्रेस 9 व 12 जून22830 शालीमार-भुज साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस 13 जून22829 भुज-शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 11 जून22169 रानी कमलापति – सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 10 जून20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 10 जून20827 जबलपुर – सांतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस 11 जून12950 सांतरागाक्षी-पोरबंदर कवि गुरु एक्सप्रेस 14 जून12949 पोरबंदर-सांतरागाछी कवि गुरु एक्सप्रेस 12 जून20822 सांतरागाछी – पुणे हमसफर एक्सप्रेस 13 जून20821 पुणे – सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 15 जून22843 बिलासपुर – बक्सर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जून22844 बक्सर-बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 जून13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस 13 जून13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस 15 जून12768 सांतरागाछी – हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 10 जून12767 हुजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 12 जून12812 हटिया – मुंबई एलटीटी एसएफ एक्सप्रेस 12 व 13 जून को12811 मुंबई – हटिया एसएफ एक्सप्रेस 14 व 15 जून को12151 मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस 10 व 11 जून को12152 शालीमार-मुंबई समरसता एक्सप्रेस 12 व 13 जून को18477 पुरी-ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तकपरिवर्तित मार्ग ( झारसुगुड़ा- टिटलागढ़- रायपुर) से होकर चलेंगी ये ट्रेनें
12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 11 व 13 जून को12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 13 व 15 जून को12261 मुंबई -हावड़ा एसी दुरंतो एक्सप्रेस 11 व 13 जून को12262 हावड़ा – मुंबई एसी दुरंतो एक्सप्रेस 12 व 15 जून12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)- शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 12 व 13 जून12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 14 व 15 जून को
बिलासपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेगी
68861 गोंदिया – झारसुगुड़ा मेमू 8 से 19 जून तक68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 8 से 19 जून तक11 से 15 जून तक रीशिड्यूल होकर चलेगी
12129 पूणे-हावड़ा आज़ाद हिंद एक्सप्रेस 3 घंटा 12809 मुंबई – हावड़ा मेल 2 घंटे 30 मिनट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










