क्या है ‘प्वाइंट ब्लैंक शॉट’ विवाद? जिसपर हिमंत बिस्वा सरमा जेल जाने के लिए हैं तैयार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Feb 2026 7:55 PM
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, फोटो पीटीआई
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इन दिनों एक विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. नाम है ‘प्वाइंट ब्लैंक शॉट’. इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम सीएम पर कार्रवाई की मांग की है. तो आइये पूरे मामले को जानें.
बीजेपी की असम इकाई ने 7 फरवरी को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें कथित तौर पर शर्मा को राइफल से दो लोगों पर निशाना साधकर गोली चलाते हुए दिखाया गया था. कथित वीडियो में एक व्यक्ति ने टोपी पहनी हुई है और दूसरे ने दाढ़ी रखी हुई थी. कैप्शन में लिखा था ‘प्वाइंट ब्लैंक शॉट’. बाद में पोस्ट को हटा दिया गया था.
असम सीएम बोले- वीडियो के बारे में कुछ नहीं जानता, जेल जाने के लिए तैयार हूं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से जब ओवैसी की पुलिस शिकायत पर पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं. मैं क्या कर सकता हूं? मुझे किसी वीडियो के बारे में कुछ नहीं पता. अगर उन्होंने मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया है, तो मुझे गिरफ्तार कर लें; मुझे क्या आपत्ति है? मुझे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन मैं अपने शब्दों पर कायम हूं, मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हूं और उनके खिलाफ खड़ा रहूंगा.
ओवैसी ने असम सीएम के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कथित वीडियो को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दुर्भाग्य से, नरसंहारकारी नफरत भरी बातें आम हो गई हैं.
ओवैसी ने क्या लगाया आरोप?
ओवैसी ने शिकायत में असम सीएम पर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने, दोनों धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप लगाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










