8, 9, 10, 11, 12 और मार्च को बारिश, 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Mar 2026 5:21 PM
बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना, फोटो AI
Weather IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार नये पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा. इसके प्रभाव से 13 मार्च तक देश के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Table of Contents
Weather IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार 7 से 13 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर हल्कि बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जबकि 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में अधिकांश जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है.
झारखंड में 9 से 11 मार्च तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 9 से 11 मार्च के दौरान झारखंड में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना है. जबकि इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
बंगाल और बिहार में 8, 9 और 10 मार्च को बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 10 मार्च, जबकि गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बिहार में 9 और 10 मार्च को मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है.
ओडिशा में 7 से 9 मार्च के दौरान बारिश की संभावना है
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 7 से 9 मार्च के दौरान मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
13 मार्च के दौरान इन राज्यों में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सिक्किम में 11 मार्च को, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 13 मार्च तक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 13 मार्च तक, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 8 और 9 मार्च को गरज और बिजली धगरने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










