Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को बारिश ने दी राहत, मुंबई में बेमौसम बरसात, जानें मौसम का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Nov 2023 7:29 AM

विज्ञापन

Weather Forecast Today: मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है. संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर स्थित है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन
undefined

कारोबारी नगरी मुंबई से सटे कुछ इलाकों और ठाणे सहित इसके पड़ोसी इलाकों में बीती रात गरज के साथ बेमौसम बारिश हुई. बेमौसम बारिश की वजह से स्थानीय बाजार में दिवाली की खरीदारी करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में पिछले दिनों से बेमौसम बरसात देखने को मिल रही है.

undefined

दिल्ली-एनसीआर से राहत भरी खबर आ रही है. जी हां…दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में रातभर झमाझम बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है. मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. यही नहीं प्रदूषण से भी राजधानी के लोगों को बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई. बारिश के बाद कुछ जगहों पर AQI घटकर 100 से कम रिकॉर्ड किया गया.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के रोहतक, खरखौदा, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली के आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. यदि यहां बारिश होती है तो लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी.

undefined

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, शुक्रवार को यानी आज दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि अशोक विहार में एक्यूआई 462, आरके पुरम में 461, पंजाबी बाग में 460 और आईटीओ में 464 रिकॉर्ड किया गया है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार दस नवंबर को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश के आसार है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: मुंबई में बेमौसम बरसात, दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें देश के अन्य राज्य के मौसम का हाल
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार दस नवंबर को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. अगले 24 घंटे बाद उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, सिक्किम और असम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola