Weather Forecast: तमिलनाडु में भारी बारिश, स्कूल बंद, जानें अपने राज्य का मौसम
Weather Forecast LIVE Today : स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी हिमालय पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है. 15 नवंबर के आसपास बंगाल के दक्षिणपूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं. जानें मौसम का हाल
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना
आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 16 नवंबर के आस-पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव के रूप में केंद्रित होने का अनुमान है.
तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जिलों में छुट्टी
तमिलनाडु के तटीय एवं अंदरूनी जिलों में भारी बारिश हुई और कई जिलों के प्राधिकारियों को लगातार हो रही वर्षा के कारण मंगलवार को विद्यालयों में छुट्टी घोषित करना पड़ा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों और कराईकल में 14 नवंबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.
यहां होगी भारी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी,CPCB) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. CPCB के अनुसार आरके पुरम में AQI 417, पंजाबी बाग में 410, ITO में 430 और जहांगीरपुरी में 428 AQI रिकॉर्ड किया गया.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए