Weather Forecast: इन राज्यों में तूफान की वजह से होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Dec 2023 8:23 AM
Ghaziabad: Commuters wait for buses at a stop during rain in Ghaziabad, Friday, Sept. 15, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI09_15_2023_000014B)
Weather Forecast: छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली के मौसम की बात करें तो गुरुवार को यहां आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहने की संभावना है. 8 से 12 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, गुरुवार को छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, गुरुवार को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, गुरुवार को मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव है.

चक्रवाती तूफान ‘‘मिचौंग’’ का असर ओडिशा के दक्षिणी इलाकों में नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, गंजम, गजपति, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, मलकानगिरी और रायगढ़ जिलों में सात दिसंबर को भारी बारिश जारी रहेगी.
Also Read: Weather Today: इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार सात दिसंबर को दक्षिण बिहार के करीब 13 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. बिहार के शेष हिस्सों में एक -दो जगह पर छिटपुट बारिश की आशंका है. आइएमडी के पुर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण बिहार, मध्य और उत्तर-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर,बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार मिचौंग तूफान का असर सात दिसंबर तक रहेगा. आठ दिसंबर से मौसम साफ हो जायेगा. इसके बाद बादल छंट जाएंगे और धूप निकलेगी और ठंड बढ़ेगी. बीती रात से राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है.

उत्तर प्रदेश में गुरुवार मिचौंग तूफान का असर नजर आ रहा है. प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश का बरेली जिला सबसे ठंडा हो सकता है जहां का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










