Weather Forecast : अगले 48 घंटे महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश, जानें बिहार-झारखंड का कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Jul 2024 10:07 AM
Weather Forecast : महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी है जो अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा. दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Next Two Days : दिल्ली में हल्की बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली हुई है. अगले दो दिनों तक राजधानी में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. 9 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि 10 जुलाई को तापमान क्रमश: 35 और 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. ऐसा मौसम यहां 13 जुलाई तक देखने को मिलेगा.

पश्चिम बंगाल के इन जिलों में होगी भारी बारिश
पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में 12 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ‘येलो’ अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में शिमला, कांगड़ा और चंबा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में अचानक बाढ़ आने का अलर्ट जारी किया गया है. 10-11 जुलाई के लिए प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया गया है. इस दौरान कमजोर ढांचों, कच्चे घरों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है.
Read Also : Weather Forecast: असम, बंगाल में बाढ़ जैसे हालात, बिहार में नदियां उफनाई, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में होगी कहीं-कहीं बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में 8 से 11 जुलाई तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

राजस्थान में होगी बारिश
राजस्थान में 8 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है. इसके बाद 9 से 19 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं. जोधपुर संभाग के पूर्वी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है.
महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ऑरेज अलर्ट जारी किया है. मध्य महाराष्ट्र में 9 से 11 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. राजधानी मुंबई में 8 जुलाई को बारिश का दौर जारी रहेगा.

बिहार का मौसम
बिहार में 9 और 10 जुलाई को करीब सभी जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार के जिलों में 51 से 75 प्रतिशत इलाकों में बारिश की संभावना है जबकि उत्तर बिहार में 76 प्रतिशत से 100 प्रतिशत इलाकों में बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










