Weather Forecast : खतरनाक रफ्तार पकड़ रहा चक्रवाती तूफान मिधिली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दी यह चेतावनी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Nov 2023 2:02 PM
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल गया. वहीं, आईएमडी ने चक्रवाती तूफान मिधिली को लेकर संभावना जताई है कि चक्रवाती तूफान शनिवार को कमजोर हो जाएगा.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल गया. वहीं, आईएमडी ने चक्रवाती तूफान मिधिली को लेकर संभावना जताई है कि चक्रवाती तूफान शनिवार को कमजोर हो जाएगा.

मिधिली भारत के त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर एक गहरे दबाव में बदल रहा है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ घंटों में यह तूफान असम के दक्षिणी इलाके समेत मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है.

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है, यह एक चक्रवाती तूफान मिधिली में बदल गया है.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक यह 18 नवंबर की रात या सुबह के दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटे से लेकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ खुपापारा के पास बांग्लादेश तट को पार कर सकता है.

मौसम विभाग ने शुक्रवार को ही चेतावनी जारी कर मछुआरों को 18 नवंबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तटों के पास समुद्र में न जाने के लिए कहा है. विभाग ने कहा है कि इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है यह 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ खेपुपाड़ा के करीब बांग्लादेश तट को पार कर सकता है.

इस तूफान को ‘मिधिली’ नाम मालदीव द्वारा दिया गया है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के चक्रवातों से प्रभावित देश बारी-बारी से एक क्रम में चक्रवातों के नाम देते हैं. मौसम विभाग ने मछुआरों को शनिवार तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तटों के आसपास समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है.

आईएमडी का कहना है कि चक्रवात ‘मिधिली’ का ओडिशा पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने के आसार न के बराबर हैं, क्योंकि यह राज्य के तट से 150 किलोमीटर ऊपर से गुजरेगा.

हालांकि, आईएमडी वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जैसे कुछ जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश होने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हुई।


अगले 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश संभव है. दक्षिणी असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










