Viral Video: महिला से फ्लर्ट कर रहा था गोरिल्ला! फीमेल पार्टनर ने सरेआम कर दी कुटाई, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Updated:
विज्ञापन

Female Gorilla and Male Gorilla fighting

Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग जानवरों से जुड़ा वीडियो खूब पसंद करते हैं. उनके बारे में जानना, उनकी हरकतों को देखना मजेदार होता है. इस समय सोशल मीडिया पर एक गोरिल्ला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गोरिल्ला अपनी फीमेल पार्टनर के गुस्से का शिकार हो जाता है. वीडियो को देखकर नेटिजन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गोरिल्ला एक महिला पर्यटक के बालों को पकड़ लेता है और अपनी ओर खींचता है. महिला पर्यटक गोरिल्ले से खुद को छुड़ाने की कोशिश करती दिख रही है, कुछ देर दोनों एक-दूसरे को गौर से देखते भी हैं. जब ये सब हो रहा था, उसी समय एक फीमेल गोरिल्ला गुलाटी मारते हुए वहां पहुंच जाती है. कुछ देर दोनों को वो देखती है. तभी महिला का बाल पकड़े गोरिल्ला की नजर उसपर पड़ती है और महिला पर्यटक का बाल उससे छूट जाता है. उसके बाद तो उसपर सामत आ जाती है. फीमेल गोरिल्ला गुस्से से लाल हो जाती है और उसपर टूट पड़ती है. उसके बाल को पकड़कर जमीन पर पटक देती है और उसकी लात-घूंसे से पिटाई करने लगती है. गोरिल्ला भी उसका विरोध नहीं करता है और बेचारा चुप-चाप फीमेल पार्टनर की मार खाता जाता है. मानो उसकी चोरी पकड़ी गई हो और वो शर्मिंदगी से खुद को बचाना चाह रहा हो.

https://twitter.com/rose_k01/status/1943509382815183221?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1943509382815183221%7Ctwgr%5E10d7910c6139fc853351b475ce5c778b7f56f9e8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Fsamacharnama-epaper-dhac7f684769c943d09fe8f352ce1c5bec%2Fmahilasephlartkaratedekhbhadakuthigorillakiphimelpartanarpablikmesareaamkardipitaivideodekhnahirukegihansi-newsid-n672204721

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के आ रहे मेजदार कमेंट्स

गोरिल्ला के वायरल वीडियो को @rose_k01 नाम के यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है. उसने वीडियो के साथ लिखा, “नर गोरिल्ला ने लड़की के बाल पकड़े, मादा गोरिल्ला ने उसे पीटा.” वीडिया को अब तक 14.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कल्पना कर ली कि नर और मादा गोरिल्ला के बीच क्या बात हुई होगी. उसने अपने कमेंट में लिखे, मादा गोरिल्ला: तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई दूसरी मादा गोरिल्ला के बाल छूने की…
नर गोरिल्ला: वो मादा गोरिल्ला नहीं है, तुम तो मादा गोरिल्ला हो…
मादा गोरिल्ला: क्या??? इधर आओ, तुम…..

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola