Viral Video : गाय के गोबर की लस्सी, सुनकर चौंक गए सभी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Aug 2025 7:32 AM

विज्ञापन

लस्सी बनाने की सांकेतिक तस्वीर

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गाय के गोबर से लस्सी बनाई जा रही है. देखें क्या है आखिर इस वायरल वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि गाय के गोबर से लस्सी तैयार की जा रही है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि लस्सी बनाने वाला गोबर डाल रहा है या कुछ और. देखें वायरल वीडियो आप भी.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक दुकान पर पहुंचते हैं. ये दुकान लस्सी की है. वे दुकान में बैठे शख्स को लस्सी को ऑर्डर करते हैं. इसके बाद दुकानदार लस्सी बनाने लगता है. वह लस्सी में वो सबकुछ मिलाता नजर आ रहा है जो जरूरी होता है. इसके बाद वह गोबर की तरह दिखने वाली चीज उसमें डालता है. यह वीडियो में दावा किया गया है जबकि यूजर कुछ अलग ही कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Bhang Lassi Viral Video: भांग पीने के बाद दस्त करने लगा अंग्रेज यूट्यूबर, फिर जानें क्या हुआ

क्या कह रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर यूजर अलग ही कमेंट कर रहे हैं. यूजर इस दावे को गलत बतला रहे हैं. वे कह रहे हैं कि ये गोबर नहीं है बल्कि ये भांग है. भांग वाली लस्सी वाराणसी में बहुत ही फेमस है. एक यूजर ने लिखा कि यह गोबर नहीं है. यह भांग/ठंडाई जैसी दिखती है, जो बनारस/वाराणसी में एक लोकप्रिय पेय है. ऐसी भ्रामक पोस्ट्स की वजह से भारतीय भोजन और भारतीयों की विदेशों में बदनामी होती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola