Bhang Lassi Viral Video: भांग पीने के बाद दस्त करने लगा अंग्रेज यूट्यूबर, फिर जानें क्या हुआ

uk youtuber bhang lassi in india
Bhang Lassi Viral Video: अंग्रेज यूट्यूबर भांग की लस्सी (पारंपरिक भारतीय पेय) पीने के बाद बीमार पड़ गया. अपनी व्यथा उसने ऐसी बताई कि वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.
Bhang Lassi Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अंग्रेज यूट्यूबर अपनी व्यथा बतलाता दिख रहा है. सैम पेपर नामक एक यूके के यूट्यूबर ने भारत दौरे के दौरान भांग की लस्सी (पारंपरिक भारतीय पेय) पी ली जिसके बाद उसे फ़ूड पॉइजनिंग हो गई. उसे इतने दस्त होने लगे कि अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आ गई.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुई इस घटना की वजह से उसको अपना दौरा स्थगित करना पड़ा. भांग से तैयार यह पेय भारत के कई इलाकों में फेमस है, लेकिन यूट्यूबर के लिए यह घातक साबित हुआ. इसकी वजह से उन्हें पाचन संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा, हालांकि पीने के वक्त यूट्यूबर ने कहा था- Amazing…
वीडियो में यूट्यूबर यह बताते नजर आए कि उनके बीमार होने का कारण भांग लस्सी नहीं बल्कि यह है कि इसे कैसे बनाया जाता है. जिसके पास उसने पेय पिया था, उसने इसे बहुत ही गंदे तरीके से बनाया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट डाली, जिसमें दिखाया गया कि जिस भांग लस्सी के कारण वह बीमार हुए थे, वह कैसे बनाई गई थी. आप भी देखें ये वायरल वीडियो
Read Also : Viral Video: महिला ने नदी में बहते शख्स की ऐसे बचाई जान, वीडियो देख लोग कह रहे नारी तू नारायणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










