ePaper

उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, श्रीनगर में उतारना पड़ा

Updated at : 08 Mar 2026 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
Helicopter Emergency Landing

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, फोटो एक्स

Uttarakhand News: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर आपातकालीन लैंडिंग की गई.

विज्ञापन

Uttarakhand News: पौडी पुलिस के मुताबिक हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी. जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को श्रीनगर के पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया.

प्रशासन कर रहा आवश्यक कार्रवाई : अनुज कुमार

पौढ़ी गढ़वाल क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार का कहना है, राज्यपाल का हेलीकॉप्टर जीवीके हेलीपैड पर उतरा. प्रशासन इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रहा है. वह फिलहाल सुरक्षित घर में हैं.

प्लेन क्रैश में गई थी अजीत पवार की जान

इसी साल 28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी. चार्टर प्लेन से वो एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे और तभी प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola