सुबह की न्यूज डायरी : रात पौने दो बजे तक नेशनल हेराल्ड में तलाशी लेता रहा प्रवर्तन निदेशालय

Today News Wrap
Today NewsWrap : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय पूरी मुस्तैदी दिखा रहा है. मंगलवार की रात पौने दो बजे तक नेशनल हेराल्ड अखबार के कार्यालय में तलाशी लेता रहा. उधर, चीन भी ताइवान के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार बैठा है. दिनभर की खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
आपका स्वागत है सुबह की न्यूज डायरी पर (3 अगस्त, बुधवार) एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर. देश-विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन से आज मुलाकात करेंगी अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी
-
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बेंगलुरु में सीआईआई के सम्मेलन में होंगे शामिल
-
महाराष्ट्र के सियासी मामलों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई
-
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रात पौने दो बजे तक नेशनल हेराल्ड में तलाश लेता रहा प्रवर्तन निदेशालय
-
पश्चिम बंगाल के मंत्रिमंडल में आज बड़ा फेरबदल करेंगी ममता बनर्जी, तीन-चार नए चेहरे हो सकते हैं शामिल
-
संस्कृति मंत्रालय आज दिल्ली के लाल किले से निकालेगा तिरंगा बाइक रैली
-
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन पर आज कर्नाटक जाएंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
-
हरियाणा के नूंह में मनरेगा में बड़ा घोटाला उजागर, मृत लोगों के नाम पर बनाया गया जॉब कार्ड
-
महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायक उदय सामंत की गाड़ी पर हमला
-
दिल्ली एक सितंबर से शराब लाइसेंस जारी करेगा आबकारी विभाग
-
भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली मेट्रो के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
-
RBI मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज से होगी शुरू, शुक्रवार को होगी रेपो रेट की घोषणा
रांची: झारखंड सरकार गिराने की साजिश के मामले में अरगोड़ा थाना में एफआइआर दर्ज करानेवाले विधायक अनूप सिंह का मंगलवार को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्ललाद जोशी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ फोटो वायरल हो गया है. इसके साथ ही अनूप सिंह घिर गये.
Coronavirus Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1506 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि में तीन संकमितों की मौत हुई है और 771 लोग ठीक हुए है. इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 5,006 पहुंची है.
Commonwealth Games 2022 Day 5 Live Updates: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज पांचवां दिन है. चौथा दिन भारत के लिए शानदार रहा. भारत को तीन और पदक मिले. भारतीय जूडो खिलाड़ी एल सुशीला देवी ने सिल्वर और विजय कुमार यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया. जबकि वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किया.
सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तेजतर्रार अर्धशतक और श्रेयस अय्यर के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (West Indies vs India) मैच में मंगलवार को वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई.
आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. आमिर अपनी इस फ़िल्म को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट करार देते हैं. फ़िल्म में उनके किरदार को 18 साल से 47 की उम्र तक दिखाया गया है. फ़िल्म कई अलग -अलग लोकेशंस पर शूट हुई है. इस फ़िल्म की पूरी जर्नी को आमिर बेहद चुनौतीपूर्ण करार देते हैं. उर्मिला कोरी से हुई बातचीत के प्रमुख अंश.
विदेशों में नौकरी करनेलिए जाने वाले लोगों की सहायता को श्रम विभाग ने अपने अधिकारियों को जिम्मेवारी दी है. मजदूरों की निगरानी और उन्हें अपनी सयोग्यता के अनुसार नौँकरी दिलाने में सहायता के लिए विभाग नोडल अधिकारी बनाया है. मजदूरों की सुविधा के लिए अगले तीन माह के भीतर एक टॉल फ्री नंबर जारी करने का निर्णय लिया है.
5G In India: भारत में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी समाप्त हो गयी है. यह नीलामी 26 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक चली. इन सात दिनों में Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea और Adani Group ने हिस्सा लिया. नीलामी के दौरान कुल 1.5 लाख करोड़ रुपयों की बोली लगायी गयी. ऑक्शन खत्म होने के बाद से सभी कंपनियां अपने 5G सर्विस भारत में लॉन्च करने की तैयारी में लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




