Today News Wrap: 'कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी', ओडिशा में गरजे पीएम मोदी, पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबर

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

evening news wrap

Today News Wrap: लोकसभा चुनाव के बाकी के चार चरणों के लिए राजनीतिक दल जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने ओडिशा में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी. पढ़ें आज की बड़ी खबरें

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की सिमरिया में चुनावी सभा
पीएम नरेंद्र मोदी की चतरा के सिमरिया में चुनावी सभा है. उन्हें सुनने के लिए भीड़ पहुंच रही है. हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर.

कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में ताबड़तोड़ रैली किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पढ़ें पूरी खबर.

हम पर बजरंगबली की कृपा, सारी साजिशें होंगी नाकाम- सीएम केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे ‘वन नेशन, वन लीडर’ की ओर बढ़ रहे हैं. इन्होंने आडवाणी और जोशी जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी. अब उनका अगला टारगेट योगी आदित्य नाथ हैं. पढ़ें पूरी खबर

झामुमो ने एक और बागी नेता पर की कार्रवाई
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक और बागी नेता पर कार्रवाई की है. पार्टी ने पूर्व विधायक जेपी वर्मा को सस्पेंड कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर.

मोदी जी के लिए सरकार बना पाना अत्यंत मुश्किल : मल्लिकार्जुन खरगे
पटना पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी हर बात पर हिंदू और मुस्लिम को बांटकर अपनी राजनीति चलाना चाहती है. लेकिन जनता समझ चुकी है कि ये सिर्फ वोट के लिए लोगों को बांट रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस के लोग पाकिस्तान के एटम बम से देशवासियों को डरा रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में कहा कि आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोखरण में परमाणु बम विस्फोट किया था और देश को सुरक्षित किया था. पढ़ें पूरी खबर

बंगाल में भाजपा को 30 सीटें दिला दीजिए, सारे सिंडिंकेट को हम जेल में डालेंगे- शाह
अमित शाह ने कहा, मां, माटी और मानुष का नारा देकर ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन देखते ही देखते मां, माटी और मानुष का ये नारा… मुल्ला, मदरसा और माफिया में बदल गया है. पढ़ें पूरी खबर

तो एक-एक साल में बदलेगा देश का पीएम, I-N-D-I-A गठबंधन पर अमित शाह का तंज
तेलंगाना के विकाराबाद में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमला किया और कहा कि यदि ये सरकार बनाते हैं तो एक एक साल में देश का पीएम बदलेगा. पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी को 400 सीटें मिल गईं तो नहीं होगा लव जिहाद : हिमंत बिस्वा सरमा
बेगुसराय में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने लव जिहाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी को 400 सीटें मिल गईं तो देश में किसी की भी लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं होगी. पढ़ें पूरी खबर

कायम है माही का जादू, फैन ने ग्राउंड पर किया नतमस्तक
क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल माही का जलवा अभी भी कायम है. आईपीएल के अहम मुकाबले में सीएसके की टीम मैच भले ही हार गई, लेकिन धौनी जीत गए. पढ़ें पूरी खबर

राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
तुषार हीरानंदानी की ओर से निर्देशित और राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अभिनीत फिल्म श्रीकांत 10 मई को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.25 करोड़ रुपये कमाए है. पढ़ें पूरी खबर

सनकी पति ने पत्नी-सास और दो मासूम बच्चों की कर दी हत्या
झंझारपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी, सास और दो बच्चों की हत्या कर दी. मृतक बच्चों में एक 6 महीने की नवजात और दूसरी 4 साल की बेटी है. आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया. पढ़ें पूरी खबर

पुरुलिया में लापरवाह ट्रक ने 11 लोगों को मारी टक्कर, दुर्घटना में 5 की मौत
स्थानीय लोगों ने स्टेट हाईवे पर यातायात नियंत्रण की मांग को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन