Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी', ओडिशा में गरजे पीएम मोदी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 May 2024 3:02 PM

विज्ञापन

Narendra Modi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में ताबड़तोड़ रैली किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा के बरगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी इस बार विपक्ष भी बन नहीं पाएगी. उसके लिए उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं.

ओडिशा को बचाइए : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आपके पास भाजपा के स्वार्थ के लिए नहीं आया हूं. मैं आपके पास गिड़गिड़ा रहा हूं हाथ जोड़ कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे ओडिशा को बचाइए. ओडिशा बर्बाद हो रहा है. 25 साल बर्बाद हो गए हैं. पिछले 5 साल में पूरी तरह से ओडिशा पर बाहरी लोगों ने कब्जा किया है. राज्य में सरकार अब निर्वाचित लोगों द्वारा नहीं चल रही है, बल्कि इसे अन्य लोगों को आउटसोर्स किया गया है. मैंने पहले ही घोषणा की है, 4 जून को बीजेडी सरकार समाप्ति हो जाएगी.

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से गायब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सुबह ही मैंने श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा एक संवेदनशील विषय देश और ओडिशा के सामने रखा है. जगन्नाथ जी मंदिर के श्री रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से गायब हैं. श्री रत्न भंडार में अकूत धन-दौलत है. लेकिन, उसकी सही स्थिति सामने नहीं आ रही है. ओडिशा सरकार श्री रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को सामने नहीं आने दे रही है. आखिर ओडिशा सरकार किसका हित साध रही है?

BJD की सरकार ने ‘भात हांडी’ को खाली कर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की बीजेडी सरकार पर हमला करते हुए कहा, हमारा ये क्षेत्र किसानों और कुशल बुनकरों की धरती है. प्रकृति ने भी यहां सबकुछ दिया है. लेकिन BJD की सरकार ने ‘भात हांडी’ को खाली कर दिया है. सब कुछ BJD के नेताओं की तिजोरी में चला गया है.

Also Read: पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस के लोग पाकिस्तान के एटम बम से देशवासियों को डरा रहे

कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया अपमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब एक आदिवासी बेटी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी रामलला के दर्शन करके आई, तो उसके दूसरे दिन कांग्रेस के एक बड़े नेता ने घोषणा की कि अब हम गंगा जल से धोकर राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे. ये देश का, आदिवासी समाज का और माताओं-बहनों का अपमान है. मैं चाहता हूं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान करने वाली कांग्रेस की सभी सीटों पर जमानत जब्त होनी चाहिए. क्योंकि इन्होंने इतना बड़ा पाप किया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola