2,000 फोन कॉल्स, कैफे में मुलाकात और किले की साजिश… केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 2,000 से अधिक फोन कॉल्स हुईं. जांच में यह भी दावा किया गया है कि हत्या की साजिश लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई थी.

विज्ञापन

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस ने दावा किया है कि इस हत्याकांड की कथित साजिश 31 मई को लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई थी. जांचकर्ताओं ने बताया कि उस दिन केतन अग्रवाल और आरोपी सिया गोयल एक साथ किले पर गए थे. पुलिस का कहना है कि किले के किनारे बैठे केतन को देखकर सिया के मन में पहली बार उन्हें मारने का विचार आया.

पहला प्रयास नहीं हुआ था सफल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कथित योजना को अंजाम देने की पहली कोशिश 14 जून को की गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, सिया गोयल ने कथित तौर पर केतन को किले से धक्का देने का प्रयास किया था. हालांकि, जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ, तो उसने सांप दिखने का बहाना बनाया. बाद में कथित तौर पर यह दावा किया गया कि घबराहट में धक्का लगने से केतन गिर गए थे.

2,000 से अधिक फोन कॉल्स और कैफे में मुलाकात ने बढ़ाया शक

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी पिछले कई महीनों से लगातार संपर्क में थे. पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच 2,000 से अधिक फोन कॉल्स हुई थीं. अधिकारियों का कहना है कि घटना से पहले दोनों एक कैफे में भी मिले थे, जहां कथित तौर पर हत्या की योजना पर चर्चा की गई. जांच में यह भी दावा किया गया है कि दोनों ने लोहागढ़ किले पर ऐसे संभावित स्थानों की पहचान की थी, जहां से केतन को धक्का दिया जा सकता था.

केतन हत्याकांड से जुड़ी दूसरी खबरें

शादी नहीं करना चाहती थी सिया?

पुलिस को संदेह है कि सिया गोयल केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी. जांचकर्ताओं का दावा है कि वह अपने जीवन और समय को लेकर स्वतंत्र रहना चाहती थी. परिवार के दबाव के बावजूद वो शादी के लिए तैयार नहीं थी. पुलिस के अनुसार, इसी वजह से उसने कथित तौर पर चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

दिवाली पार्टी में हुई थी सिया और चेतन की मुलाकात

जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी की पहली मुलाकात पिछले साल एक दिवाली पार्टी में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच करीबी दोस्ती हो गई और वे लगातार संपर्क में रहने लगे. पुलिस का दावा है कि दोनों पिछले कई महीनों से नियमित रूप से बातचीत कर रहे थे और इसी दौरान कथित तौर पर केतन अग्रवाल की हत्या की योजना बनाई गई.

इसे भी पढ़ें

पुलिस हिरासत में आरोपी, जांच जारी

पुलिस के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल दोनों 29 जून तक सात दिन की पुलिस हिरासत में हैं. जांच एजेंसियां मामले से जुड़े डिजिटल सबूतों, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य सबूतों की पड़ताल कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं.

Also Read: शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola