Lok Sabha Election 2024: …तो एक-एक साल में बदलेगा देश का पीएम, I-N-D-I-A गठबंधन पर अमित शाह का तंज

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 May 2024 1:13 PM

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Lok Sabha Election 2024 : तेलंगाना के विकाराबाद में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर हमला किया और कहा कि यदि ये सरकार बनाते हैं तो एक एक साल में देश का पीएम बदलेगा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में तेलंगाना के विकाराबाद में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि मान लीजिए INDI गठबंधन को बहुमत मिल गया…हालांकि ऐसा होने वाला नहीं है. फिर भी एक मिनट के लिए मान लीजिए की उन्हें बहुतम मिल गया तो विपक्ष का प्रधानमंत्री कौन होगा?

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि चलो में एक-एक करके नाम ले लेता हूं. क्या राहुल बाबा बन प्रधानमंत्री बन सकते हैं? शरद पवार बन सकते हैं? ममता जी बन सकती हैं? स्टालिन, उद्धव ठाकरे बन सकते हैं? राहुल बाबा बन सकते हैं क्या? इनके पास प्रधानमंत्री का उम्मीदवार ही नहीं है. राहुल गांधी का नाम लेते हुए शाह ने लोगों से कहा कि मैं जिसका नाम ले रहा हूं वह सुनकर हंसना मत…

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस के लोग पाकिस्तान के एटम बम से देशवासियों को डरा रहे

…तो एक-एक साल में बदलेगा पीएम

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब एक पत्रकार ने विपक्ष के नेताओं से सवाल किया कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा? यदि ‘ इंडिया गठबंधन’ आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करता है तो…इस सवाल का जवाब विपक्ष के नेताओं ने अजीब दिया. उन्होंने कहा कि एक एक साल में हम पीएम चेंज कर देंगे. रैली में मौजूद लोगों से अमित शाह ने सवालिया लहजे में कहा कि आप बताइए ऐसे देश चलता है क्या?

‘ इंडिया गठबंधन’ मिलकर लड़ रहा है चुनाव

आपको बता दें कि इस बार मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए कई पार्टियां एक साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरीं हैं. हलांकि इस गठबंधन में पहले नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी नजर आ रही थी लेकिन अब उसने एनडीए को अपना साथी बना लिया है. इसी तरह ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी अकेले चुनाव लड़ रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola