WB News : पुरुलिया में लापरवाह ट्रक ने 11 लोगों को मारी टक्कर, दुर्घटना में 5 की मौत, 6 घायल

Published by : Shinki Singh Updated At : 11 May 2024 1:01 PM

विज्ञापन

WB News : स्थानीय लोगों ने स्टेट हाईवे पर यातायात नियंत्रण की मांग को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

विज्ञापन

WB News : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसे में लापरवाह ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है 6 लोग घायल हुए है. यह घटना नितुरिया में पुरुलिया-बराकर राजमार्ग पर हुई .सूचना पाकर पुलिस (Police) मौके पर पहुंच परिस्थिति को नियंत्रित किया है .पुरुलिया से बराकर जाने के क्रम में भामुरिया मोड़ के पास तेज गति से आ रही एक ट्रक ने सबसे पहले यात्रियों से भरी एक टोटो को टक्कर मार दी.

ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

अनियंत्रित ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और कुछ पैदल यात्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 11 लोगों को हरमाड्डी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया बाकी 6 में से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. पुलिस ने मृतकों की पहचान जवर लाल टुडू, सरमनी टुडू, श्यामापद मंडल, भाग्यवती मंडल और मृदुला मंडल शामिल हैं.

Amit Shah : अमित शाह का कटाक्ष, ममता बनर्जी की सरकार पूरे देश में भ्रष्टाचार के मामले में नंबर 1 पर

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दो महाराजनगर इलाके के रहने वाले हैं. बाकी तीन लोगों का घर पर्वतपुर इलाके में है. घटना में नितुरिया पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. लेकिन ट्रक ड्राइवर फरार है .पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. स्थानीय लोगों ने स्टेट हाईवे पर यातायात नियंत्रण की मांग को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होती है ताे वह और भी बड़ा आंदोलन करेंगे.

Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने कहा, लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पुलिस का कोई रोल नहीं

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola