ePaper

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर

Updated at : 28 Oct 2021 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के बारामूला स्थित चेरदारी में सेना के जवानों और सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फिर हमला किया. आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की. वहीं, आतंकियों की हरकत का जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. और जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को ढेर कर दिया है.

कश्मीर जोन पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, सुरक्षावलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है. इसके पास से 1 पिस्टल, 1 लोडेड मैगजीन और 1 पाक निर्मित ग्रेनेड बरामद किया गया है. वहीं, सुरक्षाबल इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं.

वहीं, घटना के बाद आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया आतंकवादी हाइब्रिड टाइप आतंकी था. इस आतंकी की पहचान जावेद आह वानी के रूप में की गई है. आतंकी जावेद ने ही वानपोह में बिहार के 2 मजदूरों की हत्या में आतंकी गुलजार की मदद की थी.

गौरतलब है कि कश्मीर में इन दिनों आतंकी घटनाओं में काफी इजाफा हो गया है. आतंकी घाटी में टार्गेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं. वहीं, घाटी की हालत को देखते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कश्मीर का दौरा इसी सप्ताह किया है. अपने दौरे में शाह ने सेना के जवानों और सुरक्षाबलों के साथ काफी समय बिताया.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola