Rain Alert : अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, आया अलर्ट

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

बारिश से बचने की कोशिश करती महिला

Rain Alert : दिल्ली में तेज हवा चलेगी. बिहार और यूपी में फिर से लोगों को ठंड सताने लगी है. कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं. जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Rain Alert : स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं मैदानी इलाकों में चलेंगी. अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश का अनुमान है. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.

दिल्ली में आसमान साफ

दिल्ली में धूप खिली है. शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम में सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. शनिवार को भी मौसम कुछ इसी तरह का रहने का अनुमान है. 15 फरवरी को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26-28 और 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 10-15 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

झारखंड में बढ़ेगा तापमान

झारखंड में अगले 4 दिन तक मौसम में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. हालांकि हवा के चलने से सुबह-शाम ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है. अगले 24 घंटे में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. रांची स्थित मौसम विभाग ने कहा कि 17 से 19 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाये नजर आ सकते हैं. 20 और 21 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है.

तेज पछुआ हवा के कारण बिहार में तापमान में गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ बिहार में एक्टिव है. इसकी वजह से ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि, अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तेज पछुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है.

राजस्थान में बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में भी दिख रहा है. इसके प्रभाव से 15 से 17 फरवरी तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है. राज्य के उत्तरी भागों में 16 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में 15 फरवरी से तेज हवा चलने का सिलसिला थमने की संभावना है. 19 फरवरी से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि 14 फरवरी को मौसम साफ रहेगा. 16 से 18 फरवरी के बीच छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. वहीं, 19 फरवरी को पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola