'BJP के किसी नेता की तस्वीर होती तो पोस्ट करने वाला जेल में होता', राहुल गांधी के ‘रावण’ वाले पोस्टर पर बवाल
**EDS: IMAGE VIA @srinivasiyc** New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi during his visit to the furniture market, at Kirtinagar in New Delhi, Thursday, Sept. 28, 2023. (PTI Photo) (PTI09_28_2023_000264A)
जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी के आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाले घटिया ग्राफ़िक के पीछे वास्तविक मंशा क्या है? जानें राहुल गांधी के पोस्टर पर क्यों छिड़ा है विवाद
बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर साझा की और उन्हें ‘नए युग का रावण’ करार दिया जिसके बाद राजनीति गरम हो गई है. विपक्षी दल के नेता मामले को लेकर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह उनकी बौखलाहट दिखाता है, बीजेपी INDIA गठबंधन की वजह से बौखलाहट में हैं…यदि इस पोस्टर में बीजेपी के किसी नेता की फोटो होती तो उसे(सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले को) जेल में डाल दिया जाता. ये लोग सनातन धर्म की कसमें खाते हैं, क्या ये जानते हैं सनातन धर्म क्या है? वहीं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव ने कहा है कि ऐसा लगता है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है. मैने राहुल गांधी से अधिक शुद्ध और खुले विचारों का व्यक्ति नहीं देखा है. उनकी(राहुल गांधी) जिज्ञासा और धार्मिक जानकारी जितनी है उतनी शायद किसी की नहीं है.
#WATCH रायपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए भाजपा के "नए युग के रावण" ट्वीट पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव ने कहा, "ऐसा लगता है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। मैने राहुल गांधी से अधिक शुद्ध और खुले विचारों का व्यक्ति नहीं देखा है। उनकी(राहुल… pic.twitter.com/Y9vqBvOOLN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2023
क्या है मामला
आपको बता दें कि बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि नए युग का रावण यहां है. वह बुरा है, धर्म विरोधी, राम विरोधी है, उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है. राहुल गांधी की तस्वीर को ग्राफिक्स के माध्यम से फिल्म के पोस्टर की तरह तैयार कर इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. इस तस्वीर के शीर्ष पर लिखा गया है ‘भारत खतरे में है’. साथ ही राहुल गांधी की तस्वीर पर ‘रावण’ तथा तस्वीर के नीचे के हिस्से में ‘ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन (कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्मित) और ‘जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित’ लिखा गया है. जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति हैं और बीजेपी उनपर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने का आरोप लगाती रही है.
#WATCH जम्मू: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए भाजपा के "नए युग के रावण" ट्वीट पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "यह उनकी बौखलाहट दिखाता है, वे(भाजपा) INDIA गठबंधन की वजह से बौखलाहट में हैं… अगर इस पोस्टर में भाजपा के किसी नेता की फोटो होती तो उसे(ट्वीट करने वाले) जेल में… pic.twitter.com/QIb8FQyIi4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2023
राहुल गांधी की हत्या करना चाहती है बीजेपी
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी हैंडल पर राहुल गांधी जी की तुलना रावण से करने वाले शर्मनाक ग्राफिक की निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि उनके नापाक इरादे साफ हैं, वे उनकी हत्या करना चाहते हैं. वेणुगोपाल ने दावा किया कि उन्होंने (बीजेपी) तुच्छ राजनीतिक लाभ उठाने के लिए उनकी एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली. उन्हें उनके सुरक्षित आवास से बेदखल करने के बाद, उन्होंने दूसरा घर आवंटित नहीं किया है जिसके लिए उन्होंने अनुरोध किया है. यह सब भाजपा की अपने सबसे कट्टर आलोचक को खत्म करने की सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है.
सर्वश्री @narendramodi जी एवं श्री @JPNadda जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंज़िल तक ले जाना चाहते हैं?
आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किये जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है ?
ज़्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की क़सम…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2023
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मामले पर क्या कहा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म “एक्स ” पर लिखा कि सर्वश्री नरेन्द्र मोदी जी एवं जेपी नड्डा जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंज़िल तक ले जाना चाहते हैं? आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किये जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है ? उन्होंने यह सवाल भी किया, ज़्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की क़सम खायी थी. क्या वादों की तरह क़समें भी भूल गये ?
#WATCH केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए भाजपा द्वारा "नए युग के रावण" ट्वीट के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। pic.twitter.com/zeYsVs8UKX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2023
इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए बीजेपी द्वारा “नए युग के रावण” ट्वीट के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










