कोरोना वायरस : पीएम मोदी के बाद अमित शाह और नड्डा ने भी बनायी होली मिलन समारोह से दूरी
दुनियाभर में कोरोना वायरस कहर मचाने के बाद भारत पहुंच चुका है. यहां इस बीमारी के 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. केंद्र सरकार ने भी इस वायरस से लड़ने के लिए कमर कस ली है. इसी बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस साल होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे.
दुनियाभर में कोरोना वायरस कहर मचाने के बाद भारत पहुंच चुका है. यहां इस बीमारी के 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. केंद्र सरकार ने इस वायरस से लड़ने के लिए कमर कस ली है. इसी बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस साल होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे.
पीएम मोदी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि विश्वभर के विशेषज्ञ कोरोना वायरस के चलते किसी भी भीड़ में शामिल न होने की राय दे रहे हैं. इसलिए इस साल मैंने भी होली मिलन समारोह में शामिल न होने का फैसला किया है.
Experts across the world have advised to reduce mass gatherings to avoid the spread of COVID-19 Novel Coronavirus. Hence, this year I have decided not to participate in any Holi Milan programme.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2020
इधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है. हमारे देश के चिकित्सक इसे फैलने से रोकने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. पीएम मोदी के बाद जेपी नड्डा ने भी होली नहीं मनाने का ऐलान किया और कहा कि मैं किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होऊंगा. Stay Safe, Stay Healthy…
कोरोना वायरस से बचाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने भी किया होली मिलन समारोहों में नहीं शामिल होने का ऐलान किया है. लोगों को भी भीड़भाड़ भरी जगह से बचने की सलाह उन्होंने दी है. शाह ने ट्वीट किया कि होली हम भारतीयों का प्रमुख त्योहार है. कोरोना वायरस के कारण मैंने निर्णय लिया है कि इस साल मैं किसी भी प्रकार के होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होऊंगा.
Holi is a very important festival for we Indians but in the wake of Coronavirus, i have decided not to participate in any Holi Milan celebration this year.
— Amit Shah (@AmitShah) March 4, 2020
I also appeal everyone to avoid public gatherings and take a good care of yourself & your family.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










