पीएम मोदी ने LPG कालाबाजारी करने वालों को दी चेतावनी, कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Mar 2026 10:36 PM

विज्ञापन

एनएक्सटी समिट 2026 को संबोधित करते पीएम मोदी, फोटो पीटीआई

PM Modi On LPG Gas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर निशाना साधा. एनएक्सटी समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया.

विज्ञापन

PM Modi On LPG Gas: प्रधानमंत्री मोदी ने रसोई गैस को लेकर दहशत फैलाने वालों से कहा- ऐसे लोग जनता के सामने खुद को बेनकाब कर रहे हैं. देश को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं.

ईरान-इजराइल और अमेरिकी युद्ध से कोई अछूता नहीं : मोदी

पीएम मोदी ने कहा- मिडिल ईस्ट में मौजूदा संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है. सरकार भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा- कुछ लोग मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मौजूदा संकट से निपटने में हर किसी की महत्वपूर्ण भूमिका : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा- मिडिल ईस्ट में संघर्ष से उत्पन्न मौजूदा संकट से निपटने में हर किसी की महत्वपूर्ण भूमिका है. चाहे वह राजनीतिक दल हों, मीडिया हो, युवा हों, शहर हों या गांव हों.

भारत की रफ्तार को रोकना नामुमकिन: पीएम मोदी

NXT समिट में बोलते हुए, PM नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत जिस रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है, उसे रोकना नामुमकिन है. 1.4 बिलियन भारतीयों की उम्मीदें अगले लेवल पर हैं. मैं जानता हूं कि जब एक सपना पूरा होता है, तो नए सपने और उम्मीदें पैदा होती हैं. मैं इसे बोझ नहीं, बल्कि जनता के भरोसे की पूंजी मानता हूं.

ब्लैक मार्केटिंग और अफवाहों को फैलने से रोकें: पीएम मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत सरकार ने हमेशा यह कोशिश की है कि युद्ध के नतीजों का बोझ नागरिकों पर न पड़े. जब रूस-यूक्रेन संकट बढ़ा, तो खाद की कीमतें आसमान छू गईं. इसके बावजूद, हमने अपने किसानों को 300 रुपये में यूरिया का एक बैग दिया, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 3,000 रुपये थी. पीएम मोदी ने ईरान-इजराइल युद्ध संकट पर कहा- मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं: ब्लैक मार्केटिंग और अफवाहों को फैलने से रोकना बहुत जरूरी है. इसलिए, स्थिति पर ध्यान से नजर रखना जरूरी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola