Maharashtra Election: जलगांव में गरजे अमित शाह, उद्धव-राहुल पर हमला, कहा- MVA का उद्देश्य सत्ता हथियाना
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Nov 2024 3:57 PM
Amit Shah
Maharashtra Election: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जलगांव में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर जमकर हमला किया.
Maharashtra Election: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, महा विकास अघाड़ी का एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह से सत्ता हथियाना है, जबकि भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों पर चलकर महाराष्ट्र को देश का नंबर एक राज्य बनाना है. राहुल गांधी वीर सावरकर का विरोध कर रहे हैं. अगर उद्धव ठाकरे में हिम्मत है तो उन्हें राहुल गांधी से वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे के बारे में कुछ अच्छा कहलवाना चाहिए. वह (राहुल गांधी) कुछ अच्छा नहीं कहेंगे क्योंकि यह गठबंधन (महा विकास अघाड़ी) सिद्धांतों पर नहीं बना है.
अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा
अमित शाह ने कहा, उलेमा-आई के एक संगठन ने कांग्रेस को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में मुसलमानों के लिए 10% आरक्षण की मांग की है. वे ओबीसी और दलितों को दिए जा रहे आरक्षण में कटौती करेंगे. जब तक विधानसभा या संसद में भाजपा का विधायक या सांसद है, अल्पसंख्यकों को आरक्षण नहीं मिलेगा.
Also Read: Maharashtra Election 2024: महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये, जानें MVA के घोषणा पत्र की खास बातें
महा विकास अघाड़ी ने राम मंदिर का विरोध किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पहली बार भगवान राम ने अयोध्या में राम मंदिर में दिवाली मनाई. सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर भी बन रहा है. जब हमने अनुच्छेद 370 हटाया, तो उन्होंने (महा विकास अघाड़ी) इसका विरोध किया, जब हमने राम मंदिर बनाया, तो उन्होंने (महा विकास अघाड़ी) इसका विरोध किया. महा विकास अघाड़ी वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का भी विरोध कर रही है. पीएम मोदी ने फैसला किया है कि संसद में वक्फ अधिनियम में संशोधन किया जाएगा और यह अधिकार वक्फ बोर्ड के पास नहीं रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










