Maharashtra Election 2024: महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये, जानें MVA के घोषणा पत्र की खास बातें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Nov 2024 1:24 PM
MVA manifesto for maharashtra
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले MVA ने जनता से कई वादे किए हैं. रविवार को पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया. जानें इसकी खास बातें
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सहयोगी पार्टियों के साथ घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे पास महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए 5 स्तंभ हैं जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं.
खरगे ने कहा कि हमारी 5 गारंटी महाराष्ट्र में सभी के कल्याण में सहायक होंगी. प्रत्येक परिवार को लगभग 3 लाख रुपये की वार्षिक सहायता दी जाएगी. हमारी महालक्ष्मी योजना सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी, जिन्हें हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. हम महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए एक मुफ्त बस सेवा शुरू करेंगे. हम समय पर अपना ऋण चुकाने वाले प्रत्येक किसान को 50000 रुपये की राशि देंगे.
Read Also : Maharashtra Elections 2024 : कृषि ऋण माफी, 25 लाख रोजगार सृजन, जानें बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ की खास बातें
कांग्रेस प्रमुख खरगे ने मुंबई में कहा कि स्थिरता एवं सुशासन के लिए महायुति सरकार को हराना और एमवीए का समर्थन करना महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है. जाति जनगणना का उद्देश्य लोगों को बांटना नहीं है. बल्कि इसका उद्देश्य यह समझना है कि विभिन्न समुदाय किस स्थिति में हैं, ताकि उन्हें अधिक लाभ मिल सके.
MVA के घोषणा पत्र की खास बातें
- एमवीए ने महिलाओं को 3 हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है.
- 25 लाख के मुफ्त हेल्थ बीमा का ऐलान
- ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को 4 हजार रुपये महीने का वादा
- महाराष्ट्र में जातिगत सर्वे
- महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस का ऐलान
- किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










