PHOTO: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने किया फ्लैग ऑफ, जींद-सोनीपत रूट से हुई शुरुआत

Updated:
1 / 6
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई से जींद और सोनीपत के बीच चलने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस ट्रेन के शुरू होने से भारत में हरित परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ेगा.
फुल स्क्रीन में देखें

सोनीपत-जींद हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत (फोटो : PTI)

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई से जींद और सोनीपत के बीच चलने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस ट्रेन के शुरू होने से भारत में हरित परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ेगा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
फुल स्क्रीन में देखें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

भारतीय रेलवे इतिहास में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की शुरुआत कर दी है. यह ट्रेन पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगी और पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए पटरियों पर दौड़ेगी.

3 / 6
प्रदूषण मुक्त सफर की शुरुआत
फुल स्क्रीन में देखें

प्रदूषण मुक्त सफर की शुरुआत

भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास यह आधुनिक ग्रीन टेक्नोलॉजी उपलब्ध है. रेलवे ने इस रूट पर सभी जरूरी ट्रायल और तकनीकी जांच को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, ताकि यात्रियों को एक सुरक्षित और बिल्कुल नया सफर का अनुभव मिल सके. इस ट्रेन के शुरू होने से हरियाणा के विकास और कनेक्टिविटी को एक नई रफ़्तार मिलेगी.

4 / 6
आधुनिक सुविधाओं से लैस
फुल स्क्रीन में देखें

आधुनिक सुविधाओं से लैस

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस हाइड्रोजन ट्रेन को बेहद आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाया गया है. ट्रेन के भीतर ऑटोमैटिक दरवाजे, आरामदायक सीटें, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

5 / 6
जींद में बना विशेष प्लांट
फुल स्क्रीन में देखें

जींद में बना विशेष प्लांट

हाइड्रोजन ट्रेन को लगातार ईंधन की सप्लाई देने के लिए हरियाणा के जींद में एक विशेष और अत्याधुनिक हाइड्रोजन गैस प्लांट स्थापित किया गया है. यह प्लांट ट्रेन के लिए जरूरी ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन और भंडारण करेगा, जिससे ट्रेन को समय पर रीफिल किया जा सके. रेलवे के इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में इस पूरे सिस्टम को तैयार किया गया है.

6 / 6
बदलेगी रेलवे की तस्वीर
फुल स्क्रीन में देखें

बदलेगी रेलवे की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत शुरू हो रही यह ट्रेन भारतीय रेलवे की पूरी तस्वीर बदलने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. यह प्रोजेक्ट न केवल देश की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत को एक जिम्मेदार और आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola