Maharashtra Elections 2024 : कृषि ऋण माफी, 25 लाख रोजगार सृजन, जानें बीजेपी के 'संकल्प पत्र' की खास बातें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Nov 2024 11:05 AM
Amit Shah launches BJP Sankalp Patra for Maharashtra
Maharashtra Elections 2024 : अमित शाह ने बीजेपी का 'संकल्प पत्र' जारी किया. जानें इसकी खास बातें
Maharashtra Elections 2024 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे. प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान होने वाले हैं.
बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ की खास बातें
- कृषि ऋण माफी.
- लड़की बहन योजना की सीमा बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी.
- कपास और सोयाबीन किसानों का जिक्र ‘संकल्प पत्र’ में किया गया है.
- वृद्ध पेंशन योजना – सीमा 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये की जाएगी.
- 25 लाख रोजगार सृजन
- किसानों के लिए भावांतर योजना लागू करने की भी घोषणा
Read Also : Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नहीं चलेगा ये, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर अजित पवार ने कहा
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का चुनाव घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा है.
महा विकास आघाडी पर अमित शाह ने कसा तंज
अमित शाह ने घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है. विपक्षी महा विकास आघाडी के वादे तुष्टीकरण को बढ़ावा देते हैं. कांग्रेस ने अपने शासन वाले राज्यों में चुनाव पूर्व वादों को पूरा नहीं किया, महा विकास आघाडी की कोई विश्वसनीयता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










