वियतनाम नाव हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- पीड़ितों की मदद में जुटे भारतीय अधिकारी
वियतनाम वोट हादसे के बाद चलाया जा रहा बचाव कार्य, फोटो एक्स
Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक 'स्पीडबोट' समुद्र में पलट गई. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
Vietnam Boat Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा- "वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं. हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं."
कैसे हुआ हादसा?
वियतनामी न्यूज पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर 'होन मे रुट' (Hon May Rut) से 'एन थोई पोर्ट' (An Thoi Port) की तरफ जा रही थी. इसी दौरान, 'होन मे रुट न्गोई' से लगभग 400 मीटर की दूरी पर नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए. स्थानीय मीडिया का दावा है कि इस हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है.
भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हनोई में स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि समुद्र में युद्धस्तर पर तलाश और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, दूतावास ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है. दूतावास ने ट्वीट किया, "आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कुछ घंटे पहले पलटी नाव में ये 32 भारतीय पर्यटक सवार थे. हम हताहतों के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं और जल्द ही अपडेट देंगे." वोट में सवार लोगों की सूची भी जारी की गई है. जिसे आप एक्स पोस्ट में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास नाव पलटने से 15 भारतीय टूरिस्ट की मौत, बचाव कार्य जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








