Weather Forecast: निम्न दबाव की वजह से होगी बारिश! जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Nov 2023 2:14 PM

विज्ञापन

Weather Forecast : स्काइमेट वेदर के अनुसार 14 नवंबर के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव में तब्दील होने के आसार हैं.

विज्ञापन
undefined

देश के कई राज्यों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है. इस बीच दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर उठे एक चक्रवातीय परिसंचरण के निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इससे बंगाल के तटीय जिलों में 16 से 18 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है.

undefined

इस चक्रवातीय परिसंचरण के कारण गुरुवार को मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस वजह से 16 से 18 नवंबर तक पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

undefined

आईएमडी के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने कहा कि हम इस तंत्र की दिशा और उसकी तीव्रता पर नजर रख रहे हैं. आईएमडी की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि दक्षिणी अंडमान सागर में उठा चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो सकता है.

undefined

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

Also Read: Weather Forecast: दीपावली से लेकर महापर्व छठ तक झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ये है लेटेस्ट अपडेट
undefined

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में 18 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. दिवाली के दूसरे दिन रांची में धुंध देखने को मिली जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया. झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 16 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 17 व 18 नवंबर को सामान्यत: बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा.

undefined

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी सहित अन्य हिस्सों में 18 नवंबर तक मौसम शुष्क ही रहने वाला है. तापमान में लेकिन अब धीरे-धीरे सर्दी बढ़ेगी. मंगलवार तक न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. बाकी मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है.

Also Read: Weather Forecast Diwali: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, जानें दिवाली में कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार 15 नवंबर से तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. इस मौसम प्रणाली का प्रभाव तमिलनाडु से लेकर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल तक पूर्वी तट पर देखने को मिल सकता है. इसके चक्रवात बनने की संभावना बहुत कम है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन