ePaper

Weather Forecast Diwali: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, जानें दिवाली में कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

Updated at : 11 Nov 2023 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Diwali: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, जानें दिवाली में कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

New Delhi: People on the Kartavya Path amid clearer weather after a spell of rains, in New Delhi, Friday, Nov. 10, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI11_10_2023_000189B)

Weather Forecast Diwali 2023 : स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी हिमालय पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. 15 नवंबर के आसपास बंगाल के दक्षिणपूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं. जानें मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार 11 नवंबर को, कोंकण और गोवा कर्नाटक केरल तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार शनिवार को, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभावना है.

undefined

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई. इसके बाद राजधानी का अधिकतम तापमान गिरकर 22.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने वेदर को लेकर जो जानकारी दी उसके अनुसार शनिवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुरू हो जाएंगी, जो अगले दो-चार दिनों तक देखने को मिलेंगी. हवा के चलने से दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया जा सकता है.

undefined

पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ताजा बारिश और बर्फबारी से पारा और लुढ़क चुका है. इस बीच राज्य के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी करने का काम मौसम विभाग की ओर से किया गया है. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और लाहौल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने 11 नवंबर के लिए मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है.

undefined

एक नए विक्षोभ की वजह से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिन में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना नजर आ रही है.

undefined

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला. धुंध के बीच अचानक कई जगह हल्की बारिश देखने को मिली. प्रदेश में शुक्रवार को मौसम में बदलाव के बाद अब 11 नवंबर से एक बार बार फिर तापमान शुष्क रहेगा. इस बीच प्रदेश में अगले 48 घंटे में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी.

undefined

बिहार में दिवाली पर मौसम सामान्य रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. जहां सुबह के समय कोहरे में बढ़ोतरी की संभावना है. वहीं अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहेगी.

Also Read: Weather Forecast LIVE: तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना, जानें देश के अन्य राज्य के मौसम का हाल
undefined

झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां अभी मौसम का मिजाज शुष्क है और आने वाले पांच से सात दिनों तक इसी तरह के मौसम के बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 11 नवंबर को मौसम साफ रहेगा. 12 नवंबर यानी दिवाली के दिन प्रदेश में आंशिक बादल छा सकते हैं. इससे न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होगी.

undefined

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. आनंद विहार में एक्यूआई 282, आरके पुरम में 220, पंजाबी बाग में 236 और आईटीओ में 263 रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन