Weather Forecast: दीपावली से लेकर महापर्व छठ तक झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ये है लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आइए जानते हैं कि दिवाली से लेकर महापर्व छठ तक झारखंड में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

विज्ञापन

रांची: आज रविवार (12 नवंबर) को दीपोत्सव है. दीपों के इस पर्व दीपावली पर झारखंड समेत पूरा देश दीयों की रोशनी से रोशन होगा. राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में दोपहर से ही आसमान में बादल छाए रहने से सबकी निगाहें मौसम के मिजाज पर टिकी हैं. आइए जानते हैं कि दिवाली से लेकर महापर्व छठ तक मौसम कैसा रहेगा? मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो दीपावली पर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. रांची समेत पूरे झारखंड में 18 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छाए रह सकते हैं बादल

झारखंड में 18 न���ंबर तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 16 नवंबर के बीच सुबह में कोहरा या धुंध और इसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 17 और 18 नवंबर को सामान्यत: बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: Weather Forecast: दीपावली पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

सुबह में कोहरा व बाद में छाए रहेंगे आंशिक बादल

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 16 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 17 व 18 नवंबर को सामान्यत: बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा.

Also Read: रांची: महापर्व छठ को लेकर शुरू नहीं हुई तालाबों की सफाई, गंदगी के बीच कैसे भगवान सूर्य को देंगे अर्घ्य?

छाए रह सकते हैं आंशिक बादल

मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड में आज रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. दोपहर से ही राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे. अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे(2-3 डिग्री सेल्सियस) वृद्धि की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Holiday list: झारखंड में 2024 में कितने दिनों की होगी सरकारी छुट्टी? अधिसूचना जारी, ये है पूरी लिस्ट

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज रहा शुष्क

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड: 2021 में सरेंडर पॉलिसी का लाभ ले चुका भाकपा माओवादी आकाश नगेसिया क्यों चढ़ गया पुलिस के हत्थे?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola