फूड और एनर्जी क्राइसिस पर आपसी बातचीत पर भरोसा करता है भारत, रूस-यूक्रेन युद्ध पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 06 Oct 2022 11:02 PM

विज्ञापन

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, स्पीकर ओम बिड़ला ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के 8वें शिखर सम्मेलन के दौरान 'प्रभावी संसद, जीवंत लोकतंत्र' विषय पर अपने संबोधन में कहा कि रूस-यूक्रेन संकट ने भी खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित किया है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने गुरुवार को कहा कि खाद्य और ऊर्जा संकट के समाधान के लिए भारत आपसी बातचीत में भरोसा करता है. उन्होंने कहा कि संघर्षों के बीच दुनिया के समावेशी विकास के लिए आपसी बातचीत से समाधान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संकट और कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई वैश्विक अस्थिरता से पूरी दुनिया के सामने खाने-पीने की चीजों और ऊर्जा सुरक्षा संकट पैदा हो गया है. ऐसे में उचित दर पर तथा सतत रूप से खाद्य एवं ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की प्रतिबद्धता होनी चाहिए.

रूस-यूक्रेन युद्ध ने पैदा किया खाद्य और ऊर्जा संकट

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, स्पीकर ओम बिड़ला ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के 8वें शिखर सम्मेलन (पी 20) के दौरान ‘प्रभावी संसद, जीवंत लोकतंत्र’ विषय पर अपने संबोधन में कहा कि रूस-यूक्रेन संकट ने भी खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के कारण विश्व के सामने खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संकट खड़ा हो गया है, जिसके कारण विकासशील देशों एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताएं काफी बढ़ गई हैं.

कूटनीतिक माध्यम से होना चाहिए समाधान

लोकसभा स्पीकर ने ओम बिड़ला ने कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि विश्व के समावेशी विकास के लिए इस संघर्ष का आपसी बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समाधान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत ने सदैव नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का समर्थन किया है और वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुपक्षवाद को अपनाने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि इससे विश्व के समक्ष चुनौतियों का जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समाधान निकाला जा सकेगा.

Also Read: रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद आज छह महीने के निचले स्तर से उछला सोना, कीमतों में आई तेजी
भविष्य में जी20 की अध्यक्षता भारत

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब भारत भविष्य में जी20 की अध्यक्षता करने जा रहा है, तब हम समूह के देशों के बीच अधिक एकजुटता और सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि सभी संसदों की जिम्मेदारी है कि वे खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक विषयों पर अपनी सरकारों का ध्यान केंद्रित करें.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola