Justice Statue: अब 'अंधा' नहीं होगा कानून! न्याय की देवी की आंखों से पट्टी उतरी, हाथ में थामा संविधान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Oct 2024 9:07 PM
Justice Statue | Social Media, X
Justice Statue: सुप्रीम कोर्ट में जजों की लाइब्रेरी में न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई है. नई मूर्ति पारंपरिक मूर्ति से कई मायनों में अलग है. इसकी आंखों पर पट्टी नहीं बंधी है. वहीं हाथ में तलवार की जगह उन्होंने भारत का संविधान थामा हुआ है.
Justice Statue: कानून को ‘अंधा’ भी कह दिया जाता है. क्योंकि, न्याय की देवी की आंखों में पट्टी बंधी होती है. लेकिन अब कानून ‘अंधा’ नहीं होगा. कानून की देवी की आंखों में बंधी पट्टी हट गई है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई है. जिनकी आंखों में पट्टी नहीं है. साथ ही उन्होंने अपने हाथ में तलवार की जगह संविधान थामा हुआ है. यह मूर्ति सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में लगाई गई है. इस मूर्ति की सबसे बड़ी खासियत है कि उनकी आंखों में पट्टी नहीं है. और हाथों में तलवार की जगह संविधान है. जबकि न्याय की देवी की परंपरागत मूर्ति में एक हाथ में तराजू तो दूसरे हाथ में तलवार होती है. वहीं, नई मूर्ति से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि देश में कानून अंधा नहीं है और न ही ये सजा का प्रतीक है. इस मूर्ति को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने लगवाया है.
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर लगी है नई प्रतिमा
सुप्रीम कोर्ट के जजों की लाइब्रेरी में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर इस नई प्रतिमा को लगाया गया है. इस मूर्ति में दो अहम बदलाव हैं. पहला न्याय की देवी की आंखों में पट्टी नहीं लगी है. और दूसरा उनके हाथों में तलवार की जगह संविधान है. इसका अर्थ है कि संविधान ने नियमों के तहत न्याय होगा.
न्याय की देवी की आंखों पर पट्टी का क्या अर्थ है
बता दें, कानून की देवी की आंखों में जो पट्टी बंधी होती है उसका एक खास मतलब है. आंखों पर बंधी पट्टी कानून के सामने समानता को दर्शाती है. इसका मतलब है कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं. इसमे न पैसे वाले का महत्व, न रुतबा, ताकत और हैसियत को महत्व दिया जाता है. अदालतें अपने सामने आने वालों के धन, ताकत और हैसियत को नहीं देखती. जबकि उनके हाथ में तलवार का महत्व है कि दोषियों को दंडित करने की शक्ति भी कानून के पास है.
नई मूर्ति में क्या है खासियत
जजों की लाइब्रेरी में जो नई मूर्ति लगी है वो सफेद रंग की है. उन्होंने भारतीय परिधान- साड़ी पहनी हुई है. उनके सिर एक एक मुकुट भी है. जिस तरह पौराणिक कथाओं में देवियों के सिर पर मुकुट होने का वर्णन किया जाता है. उनके माथे पर बिंदी लगी है. उन्होंने आभूषण भी धारण किए हैं. उनके एक हाथ में पहले की तरह तराजू है, लेकिन दूसरे हाथ में तलवार की जगह संविधान है.
Jharkhand Assembly Election 2024: गोड्डा में जयराम की एंट्री, BJP-RJD को मिल सकती है चुनौती! देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










