पंजाब निकाय चुनाव : अब क्या करेगी बीजेपी? आप का दबदबा, कांग्रेस भी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम (Photo: X)

पंजाब निकाय चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. पार्टी पांचवें स्थान पर रही और उसे निर्दलीय उम्मीदवारों के अलावा शिरोमणि अकाली दल से भी कम समर्थन मिला.

विज्ञापन

पंजाब के नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार जीत दर्ज की है. AAP ने 48 फीसदी से ज्यादा वार्डों में जीत हासिल करते हुए 900 से अधिक सीटें अपने नाम कीं. वहीं कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही, लेकिन वह काफी पीछे दिखी और उसके खाते में 300 से कुछ ज्यादा वार्ड ही आए. AAP की इस जीत को पंजाब में उसकी मजबूत पकड़ का संकेत माना जा रहा है.

विज्ञापन

चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पार्टी पांचवें स्थान पर सिमट गई. बीजेपी से आगे निर्दलीय उम्मीदवार और शिरोमणि अकाली दल भी रहे. वहीं आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद पूरे पंजाब में जश्न का माहौल दिखा. पार्टी कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई और मिठाइयां बांटीं.

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को कहा “ईडी पार्टी”

आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता का धन्यवाद किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे “ईडी पार्टी” कहा. केजरीवाल ने कहा कि छोटे व्यापारियों पर लगातार छापेमारी कर लोगों को परेशान करने वाली “ईडी पार्टी” को जनता ने चुनाव में करारा जवाब दिया है और उसे पूरी तरह नकार दिया है.

यह भी पढ़ें : पंजाब निकाय चुनाव में चला AAP का जादू, 690 से अधिक वार्ड पर जीत, पार्टी मना रही जश्न

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी आम आदमी पार्टी की जीत का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि जनता ने नफरत की राजनीति को खारिज कर दिया है और विकास तथा काम की राजनीति पर भरोसा जताया है.

पार्टी-वार चुनाव परिणाम

कुल 1,977 वार्डों में मतदान हुआ था. रात 11 बजे तक आए नतीजों में विभिन्न राजनीतिक दलों की स्थिति साफ होती दिखी. आम आदमी पार्टी सबसे आगे रही.

पार्टीजीती सीटें (वार्ड)
AAP (आम आदमी पार्टी)957
INC (कांग्रेस)397
IND (निर्दलीय)251
SAD (शिरोमणि अकाली दल)191
BJP (भारतीय जनता पार्टी)167
BSP (बहुजन समाज पार्टी)7
रात 11 बजे तक आए नतीजे

निकाय चुनावों को सत्तारूढ़ पार्टी आप के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा था, जो राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola