NTA फिर सवालों के घेरे में, टेक्निकल गड़बड़ी के कारण, 2.23 घंटे लेट शुरू हुई CUET परीक्षा 

Updated:
विज्ञापन

NTA नोटिस (PC-X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CUET UG 2026: 30 मई को हुई CUET UG परीक्षा समय पर शुरू नहीं हुई. देर से शुरू होने के कारण एग्जाम सेंटर पर मौजूद छात्र और उनके माता-पिता नाराज हो गए.

विज्ञापन

CUET UG 2026: आज यानी कि 30 मई को CUET UG परीक्षा सुबह 9 बजे आयोजित की जानी थी. लेकिन टेक्निकल गड़बड़ियों के कारण यह परीक्षा सवा दो घंटे की देरी से सुबह 11:23 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई थी. लेट एग्जाम शुरू होने से स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता में नाराजगी देखी गई. बताया कि ऑनलाइन पेपर अपलोड नहीं हो पाया था, जिस वजह से परीक्षा शुरू करने में देर हुई. NTA ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है.

विज्ञापन

दूसरी शिफ्ट की परीक्षा की टाइमिंग में हुआ बदलाव

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 8 बजे ही बंद कर दी गई थी. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सही समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए. लेकिन देरी का कारण और सही जानकारी नहीं मिलने से, उनके बीच भ्रम की स्थिति बन गई.

पहली पाली की परीक्षा डिस्टर्ब होने के कारण दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के समय भी बदलाव करना पड़ा. अभ्यर्थियों को दोपहर 2:30 बजे से प्रवेश दिया लेकिन परीक्षा 4 बजे शुरू हुई जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे होनी थी.

स्टूडेंट्स हुए नाराज

स्टूडेंट्स की नाराजगी इस बात से है कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने कहा- उन्हें बताया नहीं गया कि टेक्निकल गड़बड़ी है. वॉशरूम के लिए भी नहीं जाने दिया गया. ऐसे में स्टूडेंट्स भूखे प्यासे परेशान बैठे रहे. अभिभावकों ने भी एग्जाम मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठाए.

देशभर में आई समस्या

NTA ने बताया कि टेक्निकल खराबी के कारण देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर परीक्षा के संचालन में देरी हुई. एनटीए के अनुसार, समस्या अब दूर कर ली गई है. प्रभावित छात्रों को पूरा समय दिया गया. एजेंसी ने बताया कि सुबह सत्र के अभ्यर्थियों को भी प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया गया.

यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला: अब सीधे DigiLocker पर मिलेगी आंसरशीट की स्कैन कॉपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola