JP Nadda BJP President: जेपी नड्डा बने रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष, जून तक बढ़ा कार्यकाल, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
jp nadda bjp president tenure दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, जिसमें कई प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. जिसमें सबसे अहम रहा, जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाना. बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून […]
jp nadda bjp president tenure दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, जिसमें कई प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. जिसमें सबसे अहम रहा, जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाना. बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी. यानी जेपी नड्डा जून 2024 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे. उन्हें सभी निर्णय लेने के लिए भी अधिकृत किया गया है.
2019 में जेपी नड्डा को बनाया गया था कार्यकारी अध्यक्ष
बीजेपी के दिग्गज नेता जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. उससे पहले अमित शाह बीजेपी का अध्यक्ष थे. जब शाह लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद बने और गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला, तो उनकी जगह नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. फिर 2020 में उन्हें पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष बना दिया गया.
बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 में 400 पार का लिया संकल्प
बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में बीजेपी ने अपने सहयोगी दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में 400 पार सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है। NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा.
Also Read: BJP Convention: ‘अगले 100 दिन बेहद महत्वपूर्ण’, बीजेपी के अधिवेशन में बोले पीएम मोदी
अगले 100 दिन महत्वपूर्ण : पीमए मोदी
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है.
पिछले 10 वर्ष में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए
PM नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते 10 वर्ष साहसी फैसलों और दुर्गामी निर्णयों के नाम है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर हमने 5 सदियों का इंतजार समाप्त किया है. 7 दशक बाद देश को अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली है. 4 दशक बाद वन रैंक, वन पेंशन की मांग पूरी हुई है, 3 दशक बाद देश को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है. 3 दशक बाद लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










