BJP Convention: 'अगले 100 दिन बेहद महत्वपूर्ण', बीजेपी के अधिवेशन में बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

BJP convention PM Modi address

BJP convention प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनके आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नयी ऊर्जा भरी. पीएम मोदी ने कहा, अगले 100 दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बीजेपी का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न […]

विज्ञापन

BJP convention प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनके आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नयी ऊर्जा भरी. पीएम मोदी ने कहा, अगले 100 दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बीजेपी का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी ने बनाई रणनीति

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले सौ दिन नयी ऊर्जा, नयी उमंग, नए उत्साह, नय विश्वास और नए जोश के साथ काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचे हैं वह देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं. अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है. हर नए मतदाता तक पहुंचना है और हर लाभार्थी तक पहुंचना है. हर घर, समाज, पंथ और सब लोगों के पास पहुंचना है और हमें सबका विश्वास हासिल करना है. उन्होंने कहा कि और जब सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीट भी भाजपा को ही मिलेगी.

विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे: मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है. NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा.

बीते 10 वर्ष साहसी फैसलों और दुर्गामी निर्णयों के नाम रहा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते 10 वर्ष साहसी फैसलों और दुर्गामी निर्णयों के नाम है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर हमने 5 सदियों का इंतजार समाप्त किया है. 7 दशक बाद देश को अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली है. 4 दशक बाद वन रैंक, वन पेंशन की मांग पूरी हुई है, 3 दशक बाद देश को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है. 3 दशक बाद लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला है.

बहुत से निर्णय अभी बाकी हैं : पीएम मोदी

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा हर भारतीय के जीवन को बदलने के लिए और बहुत कुछ हासिल करने के लिए बहुत से निर्णय अभी बाकी हैं. उन्होंने कहा, अब देश छोटे सपने नहीं देख सकता है और ना ही देश अब छोटे संकल्प ले सकता है. सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे. हमारा सपना भी है और हम सब का संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है. उन्होंने कहा, इसमें अगले पांच वर्षों की बहुत बड़ी भूमिका होने जा रही है. अगले पांच सालों में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है. अगले पांच सालों में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है. इन सारे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पहली शर्त है सरकार में भाजपा की जोरदार वापसी.

Also Read : BJP Convention: ‘देश में 2जी, 3जी और 4जी राजनीतिक पार्टियां’, BJP अधिवेशन में बोले अमित शाह- ‘चार पीढ़ियों तक नहीं बदलते नेता’

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola