MP मौसम: मध्य प्रदेश में आज तूफानी बारिश का अलर्ट, 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें में भोपाल कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

बारिश के दौरान सड़क से गुजरते लोग.फोटो- पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मध्य प्रदेश में आज 15 जिलों भारी बारिश का अलर्ट है. तूफानी हवाएं 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. जानिए भोपाल समेत प्रदेश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 15 सितंबर को मौसम खराब रहने की उम्मीद है. राज्य के कई हिस्सों में इसका असर दिखेगा. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सागर, नरसिंहपुर, मंडला, नर्मदापुरम, सिवनी, रतलाम, बैतूल, शहडोल, हरदा, खंडवा, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, आगर और देवास में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में खुले इलाकों और पेड़ों के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

क्रमांकजिलामौसम अलर्ट
1सागर🌧️ तूफानी बारिश
2नरसिंहपुर🌧️ तूफानी बारिश
3मंडला🌧️ तूफानी बारिश
4नर्मदापुरम🌧️ तूफानी बारिश
5सिवनी🌧️ तूफानी बारिश
6रतलाम🌧️ तूफानी बारिश
7बैतूल🌧️ तूफानी बारिश
8शहडोल🌧️ तूफानी बारिश
9हरदा🌧️ तूफानी बारिश
10खंडवा🌧️ तूफानी बारिश
11इंदौर🌧️ तूफानी बारिश
12विदिशा🌧️ तूफानी बारिश
13राजगढ़🌧️ तूफानी बारिश
14आगर🌧️ तूफानी बारिश
15देवास🌧️ तूफानी बारिश

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी भोपाल में भी आज बारिश का असर देखने को मिल सकता है. 15 सितंबर को यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बादल छाए रहने और मौसम सुहाना रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में आज 14 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola