Meta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहीं
Author अरबिंद कुमार मिश्रा
Updated:
विज्ञापन
Meta का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI
केंद्र सरकार बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठा रही है. सोशल मीडिया कंपनियों को बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी. मेटा जैसे प्लेटफॉर्म्स अब यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी सीधे पुलिस को देंगे.
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत में अगर किसी भी सोशल मीडिया कंपनी को काम करना है, तो बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली शर्त होगी. इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी.
विज्ञापन
सरकार के इस दबाव के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी मेटा (Meta) अब बच्चों के सेक्सुअल हैरेसमेंट से जुड़े हर मामले की जानकारी सीधे पुलिस और संबंधित एजेंसियों को देने के लिए तैयार हो गई है.
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सरकार का एक्शन
- सरकार का कहना है कि मेटा का यह कदम अच्छा है, लेकिन बच्चों को ऑनलाइन पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए अभी और बड़े कदम उठाने होंगे.
- सरकार दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों से भी लगातार बात कर रही है, ताकि बच्चों के लिए खतरनाक सामग्री को वक्त रहते पहचानकर हटाया जा सके.
- सरकार ने चेतावनी दी है कि जो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों की सुरक्षा को लेकर खुद से आगे बढ़कर कदम नहीं उठाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन