Ballistic Missile: भारत ने दिखाया दम, 250 किमी रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Apr 2024 9:31 PM
Ballistic Missile| ANI, X, symbolic Image
Ballistic Missile: भारत ने आज यानी 23 अप्रैल 2024 को स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल प्रक्षेपण किया गया.
Ballistic Missile: भारत ने आज यानी 23 अप्रैल 2024 को स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल प्रक्षेपण किया गया. साथ ही इस प्रक्षेपण से मिसाइल कमांड की परिचालन क्षमता को भी साबित कर दिया गया है. इसी के साथ नई प्रौद्योगिकियों को मान्य किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मिसाइल का परीक्षण ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया और यह आवश्यक मापदंडों पर खरी उतरी है.
Su-30 MKI से किया गया लॉन्च
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले वायु सेना ने हवा से प्रक्षेपित इस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह मिसाइल 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तक लक्ष्य को निशाना बना सकती है. वायुसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से मिसाइल का परीक्षण किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, यह मिसाइल इजरायल की Crystal Maze 2 बैलिस्टिक मिसाइल की तरह है जिसे ROCKS के नाम से भी जाना जाता है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अंडमान से एक परीक्षण रेंज में मिसाइल को युद्धक विमान Su-30 MKI से लॉन्च किया गया था.
इस मिसाइल में क्या है खास
- इस मिसाइल को इजराइल से भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था.
- यह हवा से सतह में मार करने वाली स्टैंड-ऑफ रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल है
- इसका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना करेगी.
- यह दुश्मनों की लंबी दूरी की रडार और वायु रक्षा प्रणालियों पर हमला कर सकता है.
- दावा है कि यह उन जगहों पर भी सटीक हमला कर सकता है जहां जीपीएस काम नहीं करता है.
गुरुवार को किया था क्रूज मिसाइल का सफल प्रक्षेपण
गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल का सफल प्रक्षेपण-परीक्षण किया था. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के मुताबिक, डीआरडीओ ने बताया कि परीक्षण के दौरान प्रक्षेपास्त्र की सभी उप-प्रणालियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्रूज मिसाइल का सफल निर्माण भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के लिए एक प्रमुख उपलब्धिकरार दिया. वहीं, डीआरडीओ ने कहा कि मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी के लिए एकीकृत परीक्षण रेंज ने विभिन्न स्थानों पर रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग प्रणाली और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर लगाए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










