Lok Sabha Election 2024: चुनावी चंदे से लेकर कांग्रेस के अकाउंट फ्रिज करने तक… प्रियंका गांधी ने BJP पर किया जोरदार हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Apr 2024 6:13 PM
Lok Sabha Election 2024 | ani, X
Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनावी चंदे का जिक्र किया. प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के बैंक खाते को फ्रिज करने का मुद्दा भी उठाया. प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीजेपी भ्रष्ट है बीते 10 सालों से उसने देश को गुमराह किया है.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सियासी दल जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में राजनीतिक दल जुटें हुए हैं. इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में चुनावी रैली को संबोधित किया. रैली में उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्ट है, उसने पिछले 10 सालों में देश को गुमराह किया है. प्रियंका ने कहा कि जिन कंपनियों पर छापे मारे गए उन्होंने बीजेपी को चंदा दिया, फिर उनके खिलाफ मामले बंद कर दिए गए. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए काले धन को सफेद किया गया, बीजेपी के खाते में जमा किया गया. विपक्षी नेता जब भी लोगों की आवाज उठाते हैं उसे दबा दिया जाता है.
केंद्र सरकार पर जोरदार हमला
लोकसभा चुनाव को लोकर कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज हमारे देश में क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश में दो अलग-अलग वास्तविकताएं हैं. एक वास्तविकता मुद्रास्फीति है. जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ रही है और दूसरी हकीकत जो आप टीवी पर देखते हैं, जहां आप हमारे प्रधान मंत्री को देखते हैं जो अपनी पूरी प्रसिद्धि और महिमा के साथ आपको बताते हैं कि यह देश तेजी से प्रगति कर रहा है.
देश में बेरोजगारी की समस्या
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या है. लेकिन उन्हें नौकरी देने की कोई कोशिश केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि बीते 4 दशक में देश में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी देखने को मिल रही है. 30 लाख पद खाली पड़े हैं उन्हें नहीं भरा जा रहा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि बेरोजगारी के कारण लोगों के पास इनकम के साधन नहीं है उसपर से महंगाई ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है.
BJP ने काले धन को किया सफेद– प्रियंका
बीजेपी पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. विपक्षी दलों के दो-दो सीएम जेल में हैं. पीएम मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम लेकर आए. इसमें चंदा देने वालों को गुप्त रखा जाता था. लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब लिस्ट निकली तो पता चला कि जिन कंपनियों पर छापा मारा गया, उन कंपनियों से BJP ने चंदा लिया था फिर चंदा मिलते ही केस-कार्रवाई दोनों ही बंद हो गई. प्रियंका ने कहा कि BJP ने काले धन को इलेक्टोरल बॉन्ड से सफेद कर, अपनी पार्टी को चंदा दिलवाया. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश को पता चल गया है कि नरेंद्र मोदी और BJP भ्रष्ट हैं.
Also Read: Arvind Kejriwal: केजरीवाल- के कविता को कोर्ट से झटका, सात मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










